नोखा के बंदड़ा गांव की एक ढाणी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग किसना राम पुत्र रूपाराम मेघवाल की ढाणी में लगी, जिसमें दो झोपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरफाइटर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई