डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत सचिवालय परिसर में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया चंदनी मुर्मू ने लाभुकों को कंबल प्रदान किए। कंबल वितरण के लिए पंचायत के भालुकपतड़ा, हातिबारी सहित अन्य वार्डों के लाभुक पंचायत सचिवालय पहुंचे थे। लाभुकों का चयन वार्ड स्तर पर सूची तैयार कर किया गया।