मुंगेर: शहीद स्मारक के पास मनरेगा समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Munger, Munger | Feb 5, 2026 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुंगेर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से स्थानीय शहीद स्मारक किला के निकट एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता मुंगेर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक पासवान ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल हक ने किया।