मुज़फ्फरनगर: सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर,घर के बाहर खेलते बच्चे पर टूटा बंदरों का झुंड,गांधी कालोनी में बंदरों के डर से घरों में कैद
नई मंडी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चों पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर आए दिन बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं।