आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेवरात और 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं । दोनों आरोपी महिलाएं अलग-अलग घटनाओं में लोगों की जेब और बैग से रुपये व गहने चुराने में शामिल थीं । पुलिस इन दोनों महिला आरोपियों को कबीरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया ।