मंजू कुमारी बुधवार को 12 बजे झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विधायकों ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर वादा-खिलाफी और राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।