बिरहर इलाके के असेनिया गांव में बुधवार सुबह 8 बजे एक अनियंत्रित कार की टक्कर से बिजली का खंभा धराशायी हो गया।कार सवार संकरी गली के अंदर अपनी गाड़ी मोड़ने का प्रयास कर रहा था। तभी कार खंभे से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा बीच से टूट गया।गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था,जिससे बड़ी जनहानि टल गई।घटना के तुरंत बाद कार सवार मौके से फरार हो गया