गोपालगंज: वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सर्किट हाउस में स्वागत
मधुबनी के विधायक सह वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्राक्कलन समिति के सदस्य समीर कुमार महासेठ गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन रामाधार प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। साथ ही संगठन के एकजुटता एवं मजबूती पर विस्तृत चर्चा किया गया।