कांके: झारखंड विधानसभा में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा छात्रों की छात्रवृत्ति मामले में केंद्र सरकार से करेंगे बात
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2025 झारखंड विधानसभा में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि छात्रों की छात्रवृत्ति मामले में केंद्र सरकार से करेंगे बात। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि प्री मैट्रिक छात्रों की छात्रवृति के लिए केंद्र सरकार से कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई है साथ ही कहा कि पोस्ट मैट्रिक की जो राशि मिली है वह भी जरुरत से काफ़ी कम है।