समारोह आयोजित कर निवर्तमान प्रधानाचार्य डाॅ. उदय नारायण सिंह को दी गई भावपूर्ण विदाई.
बनमनखी (पूर्णिया):जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी के प्रधानाचार्य डॉ. उदय नारायण सिंह को पूर्णिया विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में कॉलेज परिसर में सोमवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नवपदस्थापित प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने डॉ. सिंह को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके नवीन उत्तरदायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. भारतीय ने डॉ. सिंह के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।