वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस ने डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के निर्देश पर बुधवार देर रात लगभग 11 बजे अभियान चलाया। इस दौरान रखौना रिंग रोड और खजुरी के आसपास हाइवे किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत एक ट्रक को सीज किया गया, जबकि 15 अन्य ट्रकों का चालान किया गया।