अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने हेरोइन सप्लाई के मामले में पिछले 1 साल से फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी को प्रेमनगर से किया गिरफ्तार
पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में पिछले 1 साल से फरार चल रहे 5 हजार रूपये के इनामी आरोपी अवतार सिंह उर्फ राणा को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि 14 अप्रैल 2025 को 17.35 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी राजवीर सिंह को अनूपगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि 10 अप्रैल 2025 को अवतार सिंह से हेरोइन लाया था।