उजियारपुर: चांद चोर में बस की टक्कर से एक महिला और एक पुरुष की मौत, उजियारपुर में मातम छाया
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चांद चोर में मातमी सन्नाटा पसरा है। बताया जाता है कि दो व्यक्ति की एक साथ उठी अर्थी से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद लाश को घर लाया गया तो घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बस की ठोकर से रामनंदन सिंह और वीणा चौधरी की मौत हो गई थी।