मोहगांव पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक आयशर ट्रक को आज शुक्रवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट में जब्त कर 27 मवेशियों को मुक्त कराया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम इंदरा बायपास रोड पर सड़क किनारे फंसे ट्रक की जांच की गई, जिसमें मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरा गया था। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला