कुसमी सामरी सोमवार मुख्यालय के हाई स्कूल प्रांगण में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर कुसमी विकासखंड से 35 जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राम विचार नेताम उपस्थित रहेंगे,वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से सामील होगे