इंदौर: 11 लाख पौधरोपण अभियान को लेकर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कहा इंदौर आज 9 लाख से अधिक पौधारोपण का विश्व रिकार्ड तोड़ेगा
Indore, Indore | Jul 14, 2024 इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 51 लाख पौधरोपण का अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत इंदौर में पिछले एक सप्ताह से लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री शामिल हो चुके हैं। वही आज भी इस अभियान के तहत एक ही दिन में 11 लाख पौधारोपण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।