बेल्थरा रोड: छिटकिया तक दोहरीघाट पंप कैनाल नहर की हुई सफाई लेकिन पानी बिन सुखी तलहटी, खेती के लिए किसान परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भीषण गर्मी और तपिश के बीच खेतों में किसान नई फसल की खेती की तैयारी में है लेकिन नहरों में पानी का अभाव किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। मऊ से निकली दोहरीघाट पंप कैनाल की बेल्थरारोड के हिस्से की नहर की औराई कला से छिटकिया तक की सफाई कर दी गई है। इसके सिल्ट को भी लगभग हर जगह से हटा दिया गया है लेकिन इसकी तलहटी पानी के अभाव में अब तक सूखी हुई है।