इटावा: इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर घने कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनें लेट हुईं, दो ट्रेनें कैंसिल होने से यात्री परेशान
Etawah, Etawah | Dec 13, 2025 इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर कोहरे के चलते आधा दर्जन ट्रेन हुई लेट,दो ट्रेन को कैंसिल किया गया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन देरी से पहुंची है जिसमें महानंदा एक्सप्रेस,गोमती,शताब्दी, कानपुर ग्वालियर पैसेंजर,कालका नेताजी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस देरी से रही है। इसके अलावा इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर दिल्ली शताब्दी ट्रेन कैंसिल रही है।