बाराचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदा से बाराचट्टी थाने की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बुधवार को सुबह 11 बजे बताया कि चंदा से वारंटी दरोगा यादव पिता राम किशोर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि पूर्व में गोतिया में लड़ाई झगड़ा के मामले में कोर्ट के द्वारा निकाले गए वारंट के आलोक में गिरफ्तार किया गया।