मथुरा: हाईवे क्रॉस करती वृद्धा की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैत कस्बे के चौमुंहा क्षेत्र में एक वृद्धा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इन्हीं लोगों में मौजूद किसी ने वृद्धा के किसी परचित को सूचना दी सूचना पर लोगों ने मृत वृद्धा की पहचान 70 वर्षीय अंगूरी देवी के रूप में की है