प्रयागराज: पुलिस कांस्टेबल ने वृद्ध श्रद्धालु महिला को अपने कंधे पर लादकर स्टेशन पहुंचाया, हो रही जमकर सराहना
आज रविवार को सुबह करीब 9:00 एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव जो एसीपी कोतवाली मनोज सिंह के गनर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने पैदल चलकर थकी हारी एक वृद्ध श्रद्धालु महिला को शनिवार की देर रात अपने कंधे पर लाद कर स्टेशन तक पहुंचाया,जिससे पुलिस की जमकर सराहना की जा रही है।