लहरपुर: लहरपुर क्षेत्र के तारा खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न
स्टार स्ट्राइकर खपूरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 83 रन बनाए, जिसे लहरपुर टाइटल्स बारादरी टीम ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर हासिल कर लिया। भाजपा जिला मंत्री मनोज गुप्ता ने मैच का शुभारंभ किया, जबकि युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।