कहरा: सदर थाना क्षेत्र के सुखासन मोड़ पर पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग घायल
Kahara, Saharsa | Jul 18, 2025 घटना सदर थाना क्षेत्र के सुखासन मोड़ का है जहां तेज रफ्तार मैजिक पिकअप ने रामपुर वरदहा से सहरसा काम करने जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से जख़्मी को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। एक की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने हाईयर सेंटर रेफर कर दिया।