कहरा: जलजमाव से परेशान लोगों ने पॉलिटेक्निक बायपास सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी #jansamasya
Kahara, Saharsa | Jul 17, 2025 पॉलिटेक्निक बायपास रोड स्थित लक्ष्मीनियां चौक जहां जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया और नगर निगम प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। दरअसल यहाँ सड़क जर्जर है जलजमाव के कारण बड़े बड़े गड्ढा बन गया है जिससे हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है और यहां से गुजरने पर ई रिक्शा और बाइक सवार गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।