वाड्रफनगर, बुधवार चलगली थाना क्षेत्र के आत्मसमर्पित नक्सली कमांडर सीताराम को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज होकर संभागीय कार्यालय में शिकायत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण वे कर्ज के बोझ में दब गए थे।मामला सामने आते ही बलरामपुर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और पहल करते हुए सीताराम को कर्ज से मुक्त कराया।