चारामा: परसोदा में एनएसएस विशेष शिविर सम्पन्न, 100 स्वयंसेवकों ने किए सेवा, स्वच्छता और जन जागरूकता के कार्य
शा.उ.मा.वि. पुरी एवं कोटतरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य परसादी राम नरेटी और अध्यक्षता प्राचार्य योगिनी सुधाकर ने की। शिविर में करीब 100 स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए ग्राम परसोदा में साफ-सफाई, योगाभ्यास, जनजागरूकता रैली और देशी खेलों का आयोजन किया गया।