पिंड्रा: रतनपुरा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रतनपुरा गांव में एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतका निशा पटेल उर्फ उजाला की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका पति बेंगलुरु में काम करता है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच करवाकर शव को मोर्चरी भेज दिया है।