बांका: समुखिया मोड़ पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल
Banka, Banka | May 13, 2025 समुखिया मोड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला निवासी राम विजय मुनी अपनी पत्नी अंजू देवी को लेकर बाइक से सुल्तानगंज जा रहे थे। समुखिया मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।