आरा: जगदीशपुर के आईटीआई के समीप बेलगाम बाइक सवार ने खेत से घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर,हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 2, 2024 जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव स्थित आईटीआई के समीप गुरुवार की सुबह बेलगाम बाइक सवार ने खेत से घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। वहीं घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया