रामपुर: बीसरी गाँव की महिला की जिला अस्पताल में मौत, डॉक्टर ने पति से कहा- पत्नी ने खाया है ज़हर
Rampur, Rampur | Nov 15, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के बीसरा गांव की एक महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृतिका के पति को कहा है कि महिला ने ज़हर खाया है ।पुलिस ने जानकारी होने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना शुक्रवार सुबह 6:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।