बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में सपा जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा जुल्म को जुल्म कहना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं
सपा जिला उपाध्यक्ष का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर का बताया जा रहा है। वीडियो में हुए जिला अध्यक्ष बरेली पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष सपा का कोई वजूद नहीं है। वीडियो में वह लोगों से कहते नजर आ रहे हैं कि अपने भाई की बेज्जती का बदला लेंगे।