कोल: बन्नादेवी इलाके में आरोपी ने छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का किया प्रयास, भाई के साथ मारपीट कर किया घायल
Koil, Aligarh | Apr 2, 2024 थाना बन्नादेवी के इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बड़ा भाई ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया।मौके पर पहुँचे छोटे भाई ने सब कुछ देख कर विरोध किया तो दंबग बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ सोमवार की देर रात मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।आरोप है की लोहे के बाट और डंडे से बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत।