इगलास: इगलास के गांव तोछीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 139वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
Iglas, Aligarh | Dec 1, 2025 इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में गांव तोछीगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा शिक्षा और देशहित में दिए गए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।