कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिले में जल प्रबंधन को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में सभी लोगों को पेयजल एवं निस्तार के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराना आवश्यक है, इसलिए जलापूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।