रहुई: उत्तरनावां गांव में मच्छरों के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कराया फॉगिंग
Rahui, Nalanda | Oct 29, 2024 मच्छर के बढ़ते प्रकोप को लेकर रहुई प्रखंड के उत्तरनावां गांव में मंगलवार को 1 बजे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न नालियों व गलियों में मच्छर से बचाव को लेकर फॉगिंग कराया गया। ताकि मच्छर जनित रोग से लोगों को बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मी ने बताया कि इन दिनों मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है जिस कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।