हांसी: हांसी के वार्ड पांच के सीवरेज पानी से बेहाल लोग,जनता का फूटा गुस्सा
#jansamasya
Hansi, Hissar | May 8, 2025 हिसार के हांसी शहर के वार्ड नंबर पांच में हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। सीवरेज और नालियों की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। गंदा पानी सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में बदबू और गंदगी का आलम है