बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची गुमला रांची गुमला मुख्य मार्ग पर जरिया गांव के समीप बुधवार की रात लगभग 8:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से एंबुलेंस से बेड़ो सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया ।