एगारकुंड: निरसा प्रखंड क्षेत्र के भागाबांध पंचायत के भागाबांध गांव में झामुमो ने निकाला न्याय मार्च यात्रा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षडयंत्रपूर्वक करवाई के विरोध मे झामुमो के नेता अशोक महतो की अध्यक्षता में निरसा प्रखंड क्षेत्र के भागाबांध पंचायत के भागाबांध गांव मे न्याय मार्च यात्रा निकाला गया। इस न्याय मार्च यात्रा के दौरान ग्रामीणों को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किए गए विकाश कार्यों को बताया गया ।