अशोकनगर जिले के नीमखेड़ा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में पानी की टंकी पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार नीमखेड़ा निवासी रविंद्र पुत्र सुरतिया आदिवासी उम्र 20 वर्ष गुरुवार को दोपहर 2 :00 बजे अपने घर पर था इसी दौरान शराब के नशे में उसने गांव की पानी की टंकी पर रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया।