सिरदला: कमल कुरहा मोड़ पर बाइक दुर्घटना में खून से लथपथ युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, एक की मौत
Sirdala, Nawada | Mar 30, 2026 नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडाबर थाना अंतर्गत हथमरवा मोड़ के पास कमल कुरहा के समीप सोमवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक बाइक हादसा हो गया। तीखी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा घुसी, जिसमें दिलखुश कुमार और मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी सोमवार को सुबह 10 बजे प्राप्त।