करनाल: किसानों से नीलोखेड़ी में एसडीएम ने की अपील, फसल अवशेषों को ना जलाएं बल्कि करें उचित प्रबंधन
Karnal, Karnal | Sep 26, 2024 एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा पराली में आग लगाने पर पूर्णत: रोक लगाई हुई है, इसलिए किसी भी सूरत में किसान पराली में आग न लगाएं, बल्कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत दिए जा रहे विभिन्न कृषि यंत्रों के जरिये या तो खेत में ही उनका निष्पादन करें या पराली की गांठ बनाकर उनकी बिक्री करें। इससे किसानों को दोहरा लाभ होगा और पर्यावरण दूषित होने से भी बचेगा।