लक्ष्मणगढ़: हरसाना में 68वीं जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित
68वीं जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरसाना में मंगलवार को उद्घटान कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य रुपसिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घटान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, अतिरिक्त आयकर आयुक्त, डॉ धीरज जैन थे। अध्यक्षता हरसाना सरपंच ने की।