सुसनेर: टी-20 विश्वकप की जीत पर शुक्रवारिया बाजार से पूरे शहर में जश्न, जुलूस निकाला गया और आतिशबाजी हुई
भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा टी-20 विश्वकप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई। जिसके बाद शहर के शुक्रवारीया बाजार से लेकर पूरे नगर में जश्न का माहौल बन गया। डोल ढमाके के साथ जुलूस निकालकर व आतिशबाजी करके अपनी खूशी जाहिर की। एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। देर तक शहर की सड़को पर भारत माँ के जयघोष गूंजते रहे। शुक्रवारिया बाजार में एलईडी स्क्रिन मैच दिखाया गया।