केसरिया एसएच-74 मार्ग के केसरिया टोला के समीप बुधवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला समेत दो बच्चियां झुलस कर घायल हो गई। बताया जाता है कि घटना में वीरेन्द्र राम की एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद 60 वर्षीय बुनिया देवी, सात वर्षीय अंचली कुमारी तथा तीन वर्षीय अंकिता कुमारी बिजली के तार की चपेट में