लक्ष्मीपुर: सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, मंदिर में शादी: जमुई में वीडियो हुआ वायरल
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घि गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी में बदल गई। लक्ष्मीपुर निवासी सूरज और सोनो थाना क्षेत्र की युवती के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने पटेश्वर नाथ शिव मंदिर में पुजारी की मौजूदगी में शादी रचाई। जिसका वीडियो शनिवार दोपहर 1 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।