रुद्रपुर: रुद्रपुर के पांच मंदिरों से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था हुआ रवाना, सांसद अजय भट्ट ने जत्थे को किया रवाना
रुद्रपुर के पांच मंदिर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ है। नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट के सांसद अजय भट्ट के द्वारा जत्थे को रवाना किया गया है। विधायक PA के द्वारा रविवार रात 8:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेसनोट जारी कर बताया रुद्रपुर के पांच मंदिर से अमरनाथ यात्रा के लिए जत्थे को रवाना किया गया है। इस जत्थे में 98 लोग शामिल हैं।