अयोध्या। सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा अयोध्या द्वारा बुधवार दोपहर 3:00 बजे प्रांतीय नेतृत्व के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग संवर्ग की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या को सौंपा।