महुआ कस्बे के जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान वृषभदेव आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धापूर्वक आज गुरुवार शाम करीब पांच बजे मनाया गया। कार्यक्रम परम पूज्य मुनि 108 श्री प्रणीत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रातः अभिषेक, 108 मंत्रों से शांतिधारा और भक्तामर स्तोत्र विधान किया गया। दोपहर में 1008 ऋद्धि मंत्रों का