धमधा में समर्थन मूल्य से आर्थिक उत्थान,दरअसल डीपीआर से बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना से किसानों के आर्थिक स्तर में सुधार आया है। धमधा के किसान अवध राम ने 137 क्विंटल धान बेचकर पिछले साल ट्रैक्टर खरीदा और इस साल पक्का मकान बनाने की योजना बनाई है। उन्हें कोचियों से मुक्ति मिली है।