गभाना: गभाना तहसील क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद-उल-फितर की नमाज अता की गई, अमन चैन की मांगी गई दुआ
गभाना तहसील क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शनिवार सुबह गभाना सहित कटरा, चंडौस, पिसावा और बरौली क्षेत्रों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अता की गई। सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने अमन-चैन, खुशहाली और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।